delhi police constable syllabus: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर! स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) 2025 की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 7656 वैकेंसी हैं, जिसमें पुरुषों के लिए 5069 और महिलाओं के लिए 2496 पोस्ट शामिल हैं।
परीक्षा दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में हो सकती है। अगर आप तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले सिलेबस और एग्जाम पैटर्न समझना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम पूरा डिटेल देंगे – विषयवार सिलेबस, पैटर्न और PDF । चलिए, शुरू करते हैं!

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2025 (Delhi Police Constable Exam Pattern)
परीक्षा दो स्टेज में होगी, पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और फिर फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT), जो क्वालीफाइंग नेचर का है। CBT सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी से मेरिट बनेगी।
- मोड ऑनलाइन (MCQ टाइप)।
- टोटल क्वेश्चन 100।
- मार्क्स 100 (हर सही जवाब पर 1 मार्क)।
- ड्यूरेशन 90 मिनट।
- गलत जवाब पर 0.25 मार्क कटेंगे।
- हिंदी और इंग्लिश दोनों में उपलब्ध।
यहां सब्जेक्ट-वाइज जानकारी दी गई है जो इस प्रकार है ।
| सेक्शन | क्वेश्चन की संख्या | मार्क्स |
|---|---|---|
| जनरल नॉलेज/करंट अफेयर्स | 50 | 50 |
| रीजनिंग | 25 | 25 |
| न्यूमेरिकल एबिलिटी | 15 | 15 |
| कंप्यूटर अवेयरनेस | 10 | 10 |
| टोटल | 100 | 100 |
PE&MT में रनिंग, जंपिंग और हाइट-वेट मेजरमेंट होगा, लेकिन ये सिर्फ क्वालीफाई करने के लिए है।
विषयवार सिलेबस (Subject-Wise Syllabus)
सिलेबस को अच्छे से कवर करें, क्योंकि क्वेश्चन इसी से आएंगे। हमने हर सब्जेक्ट के मुख्य टॉपिक्स लिस्ट किए हैं:
1. जनरल नॉलेज/करंट अफेयर्स (General Knowledge/Current Affairs)
- भारत और पड़ोसी देशों की हिस्ट्री, कल्चर, जियोग्राफी।
- इंडियन इकोनॉमी, पॉलिटी, कांस्टीट्यूशन।
- स्पोर्ट्स, साइंटिफिक रिसर्च।
- करंट इवेंट्स (नेशनल-इंटरनेशनल)।
- स्टेटिक GK जैसे कैपिटल्स, करेंसी आदि।
2. रीजनिंग (Reasoning)
- एनालॉजी, सिमिलैरिटी-डिफरेंस।
- स्पेशल विजुअलाइजेशन, ओरिएंटेशन।
- नॉन-वर्बल सीरीज, कोडिंग-डिकोडिंग।
- अरिथमेटिकल रीजनिंग, फिगरल क्लासिफिकेशन।
- रिलेशनशिप कांसेप्ट्स, विजुअल मेमोरी।
3. न्यूमेरिकल एबिलिटी (Numerical Ability)
- नंबर सिस्टम, होल नंबर्स की कैलकुलेशन।
- डेसिमल्स, फ्रैक्शंस, रिलेशनशिप बिटवीन नंबर्स।
- परसेंटेज, रेशियो-प्रोपॉर्शन, एवरेज।
- इंटरेस्ट, प्रॉफिट-लॉस, डिस्काउंट।
- मेंसुरेशन, टाइम-डिस्टेंस, टाइम-वर्क।
4. कंप्यूटर अवेयरनेस (Computer Awareness)
- MS वर्ड, एक्सेल बेसिक्स।
- कम्युनिकेशन, इंटरनेट, WWW।
- वेब ब्राउजर्स, ईमेल।
- कंप्यूटर फंडामेंटल्स जैसे हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर।
PDF कैसे प्राप्त करें? (How to Download Syllabus PDF)
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 सिलेबस और परीक्षा पैटर्न प्राप्त करने की प्रक्रिया ऑनलाइन इस प्रकार है ।
- सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट ssc.gov.in पर पर जाना है।
- वेबसाइट पर ‘Notices’ या ‘Recruitment’ सेक्शन में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 नोटिफिकेशन सर्च करें।
- इसके बाद PDF लिंक पर क्लिक करके प्राप्त करें। (डायरेक्ट लिंक: SSC की साइट पर चेक करें, क्योंकि ये चेंज हो सकता है।)
अगर डायरेक्ट PDF चाहिए, तो रिलायबल साइट्स जैसे Jagran Josh या Adda247 से भी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन ऑफिशियल सोर्स प्रिफर करें।
यह भर्ती युवाओं के लिए बड़ा मौका है। अच्छी तैयारी से सफलता पक्की! ज्यादा डिटेल्स के लिए कमेंट्स में बताएं।