Bihar Jeevika Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana), जिसे Jeevika के तहत चलाया जा रहा है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभा रही है।
हाल ही में पहली किस्त के रूप में 75 लाख महिलाओं के खातों में ₹10,000 ट्रांसफर किए गए थे। अब दूसरी किस्त की तारीख घोषित हो गई है, जो बाकी योग्य महिलाओं के लिए राहत की खबर है।
अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं या आवेदन किया है, तो जानिए पूरी डिटेल्स – कब आएंगे पैसे, कैसे चेक करें स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी।

क्या है Bihar Jeevika Mahila Rojgar Yojana और लाभ
यह योजना बिहार की महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देती है। मुख्य लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प या छोटे व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में काम कर सकें। इसके प्रमुख लाभ पहली और दूसरी किस्त में ₹10,000 प्रत्येक महिला को।
कुल सहायता ₹2 लाख तक, जो व्यवसाय की प्रगति पर निर्भर करेगी। कोई लोन नहीं, बल्कि अनुदान है – वापस करने की जरूरत नहीं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए उपलब्ध।
योजना का बजट ₹7,500 करोड़ है, और यह Bihar Rural Livelihoods Promotion Society (Jeevika) के माध्यम से चलाई जा रही है।
जीविका महिला रोजगार योजना के लिए पात्रता
बिहार जीविका महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता और डॉक्यूमेंट होने चाहिए ।
- बिहार की स्थायी निवासी महिला, उम्र 18-60 वर्ष।
- विवाहित महिलाओं को प्राथमिकता, लेकिन अविवाहित भी योग्य अगर माता-पिता नहीं हैं।
- स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाएं प्राथमिकता में।
- आवेदिका या पति आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
आवश्यक डॉक्यूमेंट में आधार कार्ड, बैंक पासबुक (DBT लिंक्ड), फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, निवास प्रमाण (अगर जरूरी) होने चाहिए ।
बिहार जीविका महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त कब आएगी
जीविका महिला रोजगार योजना में दूसरी किस्त 3 अक्टूबर को जारी होगी, और बाकी महिलाओं के खातों में ₹10,000 ट्रांसफर होंगे। अगर पहली में नहीं मिला, तो बैंक डिटेल्स चेक करें या हेल्पलाइन से संपर्क करें।
स्टेटस कैसे चेक करें और आवेदन प्रक्रिया
महिला रोजगार योजना ₹10000 की पहली किस्त और दूसरी लिस्ट स्टेटस चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें ।
- सबसे पहले वेबसाइट mmry.brlps.in ओपन करें।
- वेबसाइट पर ‘Check Status’ या ‘Beneficiary List’ ऑप्शन चुनें।
- अब अपना आधार या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, OTP वेरिफाई करें।
- फिर स्टेटस देखें – अगर योग्य हैं, तो DBT से पैसे आएंगे।
आवेदन अगर अभी नहीं किया, तो पोर्टल पर रजिस्टर करें। SHG सदस्य सीधे ग्राम संगठन में अप्लाई कर सकती हैं। ऑफलाइन विकल्प भी उपलब्ध है। कोई फीस नहीं।
यह योजना बिहार की महिलाओं के लिए गेमचेंजर साबित हो रही है। अगर योग्य हैं, तो आज ही स्टेटस चेक करें! अधिक जानकारी के लिए कमेंट करें।
इसे भी पढ़ें: महिला रोजगार योजना पेमेंट लिस्ट जारी, चेक करें अपना ₹10,000 आया या नहीं!